{"_id":"5cdafae7bdec22077d5be6e2","slug":"101557854951-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर बुजुर्ग को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गला दबाकर बुजुर्ग को मार डाला
Tue, 14 May 2019 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabir Nagar
Santkabir Nagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
परमहंस की मौत के बाद विलाप करते घर के लोग
- फोटो : अमर उजाला
भिटवा बाजार/बखिरा। मंगलवार को बखिरा थाना क्षेत्र के कुशहरा गांव में भैंस चराने गए बुजुर्ग की कुछ लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप मढ़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। इस मामले में तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
कुशहरा निवासी आदित्य मिश्र पुत्र ओमकार मिश्र ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे उनके बाबा परमहंस (70) पुत्र सुंदर अपनी भैंस लेकर गांव के निकट नदी के पास चराने गए थे। उसी दौरान गांव के ही अजय पुत्र प्रेमशंकर ने उसके बाबा को भोजन करने के लिए घर जाने को कहा। इसी बीच उसके पट्टीदार झिनगुदुर पुत्र गिरीशचंद, भगवान पुत्र गिरीशचंद्र व गिरीशचंद्र पुत्र पारसनाथ उसके बाबा के पास पहुंच कर नशे में गाली देने लगे। बाबा द्वारा मना करने पर आरोपियों ने पीछे से पकड़ लिया व गला दबाकर हत्या कर दी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों द्वारा छुड़ाने का प्रयास भी किया गया। किंतु आरोपियों ने उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि आरोपी गिरीश पुत्र पारसनाथ व झिनगुुदुर और भगवान पुत्र गण गिरीशचंद के हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।