{"_id":"5c630265bdec224b7a554ff9","slug":"101549992549-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या में वांछित 15 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या में वांछित 15 हजार का इनामी गिरफ्तार
Tue, 12 Feb 2019 11:04 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
धनघटा पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। दिसंबर में क्षेत्र में हुई महिला की हत्या के मामले में वांछित और 15 हजार के इनामी को धनघटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि चोरी की नियति से घर में घुसा था और महिला ने उसे पहचान लिया था। भेद खुलने के डर से महिला की हत्या कर दी थी।
एसपी आकाश तोमर ने बताया कि धनघटा थाना क्षेत्र के मुठईकला गांव में राजी देवी पत्नी भुवनेश्वर का शव पांच दिसंबर को घर के बरामद में मिला था। इस मामले में मृतका की पुत्री उर्मिला ने केस दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस को कृष्ण मुरारी सिंह उर्फ बब्बल पुत्र रामपति सिंह निवासी मुठई कला थाना धनघटा की तलाश थी।
इस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मंगलवार को कृष्ण मुरारी को गिरफ्तार किया गया। एसपी के अनुसार अभियुक्त कृष्णमुरारी ने पूछताछ में बताया कि चार दिसम्बर की रात में वह चोरी करने राजी देवी के घर गया था। वह धान बेंचकर पैसा रखी थी। वह बरामदे में पहुंचा तो राजी देवी की नींद खुल गई और उसने पहचान लिया था।
विज्ञापन
वह किसी को यह बता न दे इसलिए वहीं पड़े डंडे से उसके सर पर प्रहार कर दिया जिससे राजी देवी की मौत हो गई। डंडा वहीं फेंककर वह भाग निकला। अभियुक्त कृष्ण मुरारी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ धनघटा मनोज कुमार त्रिपाठी, स्वाट टीम प्रभारी करुणाकर पाण्डेय, एसआई नसीबुद्दीन, कामेश्वर मिश्र, कांस्टेबल मिथिलेश मिश्र, जितेश कुमार, अभय उपाध्याय व रमेश कुमार शामिल थे। एसपी ने इन सभी को शाबासी दी है।