फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   10,000 rupees looted from couple

दंपती के दस हजार रुपये ले उड़ा उचक्का

Thu, 22 Feb 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
10,000 rupees looted from couple
लूट - फोटो : amar ujala
धनघटा। नाथनगर- काली जगदीशपुर मार्ग पर स्थित बाबा नागादास की कुटी के पास बुधवार की शाम साइकिल सवार दंपती से बाइक सवार बदमाश 10000 रुपये छीन कर भाग गया। घटना की सूचना पर एएसपी और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


देवकली कला निवासी इंसाफ अली पुत्र वासिद अली अपनी पत्नी अमीना खातून के साथ नाथनगर स्थित एसबीआई बैंक पैसा निकालने गए थे। बैंक से 15 हजार रुपये निकालने के बाद पांच हजार रुपये एलआईसी एजेंट को दे दिया।  साइकिल से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


पीड़ित इंसाफ अली ने बताया कि पत्नी अमीना साइकिल पर काले कपडे़ के थैले में रुपये पासबुक व आधार कार्ड रखकर बैठी थी। कठैचा गांव के सीवान में बाबा नागादास की कुटी के पास काली जगदीशपुर की तरफ से गुजरे बदमाश ने अपनी बाइक साइकिल से सटा दी। हादसे के भय से उन्होंने साइकिल रोक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी समय बाइक सवार बदमाश ने अमीना खातून के हाथ से रुपये रखा झोला छीन लिया। दंपती के शोर मचाने पर बाइक सवार युवक नाथनगर की तरफ भाग निकला। बाइक सवार बदमाश गुलाबी रंग का शर्ट पहने था। राहगीरों की सूचना पर महुली पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसपी असित श्रीवास्तव और सीओ अशोक कुमार मिश्र ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।


इंसपेक्टर ईश्वर चंद्र प्रधान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं। प्रथम दृष्टया रास्ते में साइकिल सवार दंपती के हाथ से रूपये का थैला गिरते ही सामने से आ रहे युवकों के थैला लेकर भाग जाने की बात सामने आ रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed