{"_id":"6462834611da5b247408d6c4","slug":"crime-report-no-more-khalilabad-news-c-7-1-168251-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 13 दिन बाद भी न आरोपी की हुई पहचान, न घटना का लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 13 दिन बाद भी न आरोपी की हुई पहचान, न घटना का लगा सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के छांछापार में वृद्ध महिला की हुई हत्या के मामले में 13 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अभी तक न तो पुलिस आरोपी की पहचान कर पाई और न ही घटना का सुराग लगा है। वैसे पुलिस के शक की सूई उसके करीबियों के ईद- गिर्द घूम रही है। वहीं पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
छांछापार गांव निवासी तीजा देवी (70) पत्नी स्वर्गीय गंगा प्रसाद की मकान की दूसरी मंजिल पर सोते हुए दो मई की रात हत्या कर दी गई थी। महिला का शव चारपाई से नीचे दरवाजे के पास पड़ा था। मौके पर बसूला मिला था। सूचना के बाद मौके पर आईजी आर के भारद्वाज और एसपी सत्यजीत गुप्ता गए थे और वारदात से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई थी। एसपी ने मामले के पर्दाफाश के लिए कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी टीम को लगाया है। वारदात हुए 13 दिन बीत गए, लेकिन पुलिस इस बात का भी पता नहीं लगा पाई कि हत्या किसने और क्यों की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिस निर्दयता पूर्वक वृद्ध महिला की हत्या की गई थी और मौके से बसूला मिला था। इसके साथ ही उसके घर से कोई सामान गायब नहीं था। इससे हत्या में उसके करीबियों के शामिल होने की ओर शक की सूई घूम रही है।
इसके अलावा पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि घटना से जुड़े हर पहलुओं की जांच की जा रही है। इसके साथ ही करीबियों का विंदु भी शामिल है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
छांछापार में वृद्धा की हुई हत्या के पर्दाफाश के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। पुलिस घटना से जुड़े हर बिंदु पर जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस का प्रयास जारी है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश होगा।
- सत्यजीत गुप्ता, एसपी