फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   crime

साढ़े 45 हजार नकद, सोने की चेन छीन ले गए बदमाश

Sat, 12 Jun 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime
प्रथम दृष्टया जांच में घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के बड़गों निवासी कार सवार दंपती से शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने गांव के निकट रास्ता रोक कर 45,500 रुपये और सोने की चेन छीन कर भाग गए। पीड़ित ने इस मामले में छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

बड़गों गांव निवासी जितेंद्र राय का आरोप है कि वह शुक्रवार की रात करीब नौ बजे कार से पत्नी के साथ खलीलाबाद से घर लौट रहे थे। गांव के करीब पुलिया के पास जब पहुंचे तो पहले से सड़क पर दो बाइक खड़ी करके छह लोग घात लगाकर बैठे थे। जब उनकी गाड़ी रुकी तो बदमाश पास आ गए और मारने- पीटने की धमकी देते हुए पास में रखे 45,500 रुपये छीन लिए। कार चालक को मारपीट कर उसकी सोने की चेन भी ले लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। शोर मचाने पर जब तक आस पास के लोग पहुंचे तब तक बदमाश काफी दूर जा चुके थे। पीड़ित ने शनिवार को घटना के संबंधी में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच से घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। वैसे जांच प्रक्रिया पूरी करके ही जैसी स्थिति होगी आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed