फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   crime in transporter

Sant Kabir Nagar News: ट्रांसपोर्टर से मारपीट और जलाने की कोशिश पर तीन अज्ञात पर केस दर्ज

Thu, 15 Jun 2023 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime in transporter
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के पाकड़ घाट पुलिया के पास घेर कर बाइक सवार ट्रांसपोर्टर को बंधक बनाकर मारने-पीटने और पेट्रोल फेंक कर जलाने की कोशिश की गई। बुधवार को इस मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

उतरावल निवासी भागवत राय पुत्र स्वर्गीय रमापति राय ट्रांसपोर्टर है। उनका का आरोप है कि वह 12 जून की रात साढ़े आठ बजे बाइक से घर उतरावत से खलीलाबाद जा रहे थे। रास्ते में पाकड़ घाट पुलिया के पास तीन अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि उसे खींच कर मारते हुए लोग नदी की तरफ ले गए। जहां तीनों लोगों ने लात व घूसों से उसकी पिटाई की। बाद में जान से मारने की नियत से उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया।
विज्ञापन

संयोग से उसी दौरान गांव के ही निवासी रिंकू पांडेय मौके पर पहुंच गए। जिनको देख कर तीनों हमलावर नदी की तरफ भाग गए। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ बंधक बनाकर मारने-पीटने ज्वलनशील पदार्थ फेंकने का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की वजह और हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed