फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   crime in gril

Sant Kabir Nagar News: ननिहाल आई युवती को रंजिश में पीटा

Tue, 20 Jun 2023 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime in gril
बखिरा। क्षेत्र के खरवनिया में पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने नलिहाल आई युवती को मारपीट कर घायल दिया। पीड़ित श्रीप्रकाश का आरोप है कि पुरानी रंजिश में गांव के ही रामप्रसाद अपने तीन बेटों संग 16 जून की रात साढ़े आठ बजे उसके घर पर आकर अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी बीच आरोपी अरविंद ने उसकी भांजी के कंधे पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे भांजी दिव्या को काफी चोट आई है। एसओ श्याम मोहन ने बताया कि राम प्रसाद व उसके बेटे गोविंद, अरविंद व जोगेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन

---------------
दो सगी बहनों ने महिला से की मारपीट
बखिरा। क्षेत्र के नरायनपुर में रंजिश में महिला को दो सगी बहनों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित रेनू का आरोप है कि वह 18 जून की रात्रि साढ़े ग्यारह बजे घर से नित्य क्रिया के लिए निकली थी। उसी दौरान दो सगी बहनों ने उसके पास आकर पुरानी रंजिश को लेकर अपशब्द कहते हुए विवाद करने लगीं। मना करने पर दोनों ने उसके ऊपर हमला कर दिया, जिससे उसकी बांह व पेट में काफी चोटें आई हैं। शोर मचाने के बावजूद कोई भी उसकी मदद के लिए नहीं आया। बाद में उसके पति के आने पर दोनों बहनें उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चली गईं। एसओ श्याम मोहन ने बताया आरोपी दोनों सगी बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

----------
कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बखिरा। क्षेत्र के हरापट्टी के पास हुए हादसे में घायल महिला के पति ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। नंदौर निवासी राजेश ने बताया कि वह 14 जून को ई -रिक्शा से पत्नी संगीता के साथ बखिरा से नंदौर घर जा रहे थे। हरापट्टी के पास पहुंचने पर पीछे से तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए एक कार चालक ने ई- रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में पत्नी को काफी चोटें आईं। पत्नी की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय से रेफर होने के बाद गोरखपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है। एसओ श्याम मोहन ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed