फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   crime in a girl

Sant Kabir Nagar News: नित्य क्रिया के लिए गई बुआ और भतीजी से दुष्कर्म की कोशिश

Sun, 25 Jun 2023 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime in a girl
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात बुआ और उसकी नाबालिग भतीजी के साथ गांव निवासी दो युवकों ने दुष्कर्म का असफल प्रयास किया। आरोपी जब अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके तो दोनों को मारपीट कर घायल करने के बाद भाग निकले। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

28 वर्षीय पीड़िता का कहना है कि वह अपनी 14 वर्षीय भतीजी के साथ रात करीब आठ बजे नित्य क्रिया के लिए गांव के बाहर गई थी। उसी समय गांव के दो युवक आए और अश्लील हरकत करने लगे। मना किया तो दोनों नाराज हो गए। आरोप है कि दोनों युवक बुआ और उसकी भतीजी के साथ दुष्कर्म कोशिश करने लगे तो उन्होंने शोर मचाया। इस पर आरोपियों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। उसके बाद आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

पीड़िता ने घर पहुंच कर सारी घटना परिजनों को बताई। इसके बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष संतोष मिश्रा का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है, घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed