फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   crime in a girl

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज

Tue, 20 Jun 2023 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
crime in a girl
मेंहदावल। कोर्ट के आदेश पर मेंहदावल पुलिस ने मंगलवार देर शाम एक युवक पर दुष्कर्म और तीन अन्य पर सहयोग करने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने कोर्ट में आवेदन दिया, जिसमें कहा कि अप्रैल में उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। चार दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शादी का झांसा देकर उसने कई बार इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया। बाद में परिजनों की नाराजगी का हवाला देकर शादी करने से इन्कार कर दिया तथा उसे जान मारने की धमकी देकर भगा दिया। उसकी पुत्री घटना के बाद से बीमार रहने लगी। बाद में उसने घटना की पूरी जानकारी दी तो परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

इस मामले में मेंहदावल पुलिस सहित उच्चाधिकारियों को तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी, जिससे मजबूर होकर कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। एसओ ने बताया कि एक आरोपी पर दुष्कर्म और तीन अन्य पर षडयंत्र और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed