{"_id":"69711fff43fb9dd6f105ffb4","slug":"cricket-kabra-shivbakhri-and-kochri-won-the-matches-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-144801-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : कबरा, शिवबखरी और कोचरी ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : कबरा, शिवबखरी और कोचरी ने जीते मैच
Thu, 22 Jan 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
पौली के कुड़वा में क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी -संवाद
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक के कुड़वा में वीर अब्दुल हमीद क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 में दसवें दिन तीन मैच खेले गए। कबरा, शिवबखरी, कोचरी ने अपने-अपने मैच जीत लिए।
पहला मैच कोचरी और कुशहवा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर कोचरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी मा फैसला किया। 7 ओवर में 70 रन बना कर कुशहवा को 71 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कुशहवा की टीम महज 59 रन ही बना पाई। इस प्रकार कोचरी ने 11 रन से मैच जीत लिया।
दूसरा मैच रोसयाबाजार और शिवबखरी के बीच खेला गया। रोसयाबाजार ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 ओवर में 84 रन बनाकर शिवबखरी की टीम को जीत के लिए 85 रन का लक्ष्य दिया। शिवबखरी 6 ओवर में ही 85 रन बना कर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
तीसरा मैच नावन और कबरा के बीच खेला गया। नावन ने बैटिंग करते हुए 7 ओवर में 82 रन बनाकर कबरा को 83 रन का लक्ष्य दिया, जबकि कबरा ने 6 ओवर 3 बाल में 83 रन बना लिया और सात विकेट से मैच जीत लिया।
इस मौके पर मोहम्मद फैज, अरसद, अरसलान, सलमान, हिफजुर्रहमान, अकरम सेख, सलमान लाला, अरमान हमजा, आदित्य यादव, अभिनव, जयप्रकाश पाल आदि लोग मौजूद रहे।