{"_id":"691242b738cea836ef02f8d8","slug":"cricket-coaches-found-registration-of-players-will-start-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-141027-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: क्रिकेट के कोच मिले...खिलाड़ियों का शुरू होगा रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: क्रिकेट के कोच मिले...खिलाड़ियों का शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
Tue, 11 Nov 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट का कोच मिलने के बाद खिलाड़ियों की राह आसान हो गई है। अब तक खिलाड़ी दूसरे खेलों के कोच से प्रशिक्षण ले रहे थे। अब उन्हें स्थायी कोच मिल गया है। इससे अभ्यास में अब तेजी आएगी। इसके साथ ही अब स्टेडियम में क्रिकेट के खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो जाएगा।
कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में वैसे तो हर खेल के कोच तैनात हैं, जो खिलाड़ियों को अभ्यास कराते हैं। क्रिकेट का कोच न होने से खिलाड़ी दूसरे कोच का सहारा लेकर अभ्यास करते हैं। हालांकि, स्टेडियम में क्रिकेट के पंजीकृत खिलाड़ी नहीं हैं, लेकिन करीब 25 की संख्या में क्रिकेट खिलाड़ी स्टेडियम में पहुंचते है। अगर स्टेडियम में क्रिकेट की कोई प्रतियोगिता होती है, तो इन्हीं खिलाड़ियों को स्टेडियम की तरफ से प्रतिभाग कराया जाता है। स्टेडियम अधिकारियों की मानें तो क्रिकेट का कोच न होने की वजह से इन खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ था। अब कोच आने के बाद इनका रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। क्रिकेट के खिलाड़ी राजदीप, संजय, अजय ने बताया कि कोच न होने के चलते अभ्यास करने में दिक्कत थी। लेकिन अब वह लोग मन लगाकर अभ्यास करेंगे। उप क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया कि क्रिकेट कोच की तैनाती हो गई है। जिससे क्रिकेट के खिलाड़ियों को अब अभ्यास में सहूलियत मिलेगी।