{"_id":"6acfcf88fe9f5261ef0cde54","slug":"created-awareness-about-traffic-rules-under-mission-shakti-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-158977-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मिशन शक्ति के तहत यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मिशन शक्ति के तहत यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत महुली थाना पुलिस ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। नाथनगर और महुली तिराहे पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ सैनिक स्कूल के स्काउट-गाइड के बच्चों ने यातायात व्यवस्था संभाली। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में आयोजित अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों और स्काउट-गाइड के बच्चों ने वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल की अहमियत बताई। दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी नहीं बैठाने, बिना नंबर प्लेट के वाहन नहीं चलाने और यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की गई।
नियमों का उल्लंघन करते मिले वाहन चालकों को रोककर उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। स्काउट-गाइड के बच्चों ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ अनुशासित ढंग से यातायात संचालन में सहयोग किया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन कर खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।