फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cows are chilling in cow shelters

Sant Kabir Nagar News: गो आश्रय स्थलों में ठिठुर रहे गोवंश

Sun, 27 Nov 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Cows are chilling in cow shelters
पौली ब्लॉक के पशु आश्रय स्थल उदहा बदहाल है यहां पर कोई व्यवस्था नही है।संवाद - फोटो : KHALILABAD
गो आश्रय स्थलों में ठिठुर रहे गोवंश
विज्ञापन

तीन महीने से नहीं आया धन
संतकबीरनगर। गो आश्रय स्थलों की हालत बेहद खराब है। इनके लिए तीन माह से धन नहीं आया है। ठंड में गोवंश ठिठुरने रहे हैं। सरकार पुराने गो आश्रय स्थलों में चारे की व्यवस्था नहीं कर पा रही है। जबकि नए गो आश्रय स्थलों के निर्माण को मंजूरी दे रही है।
जिले में 72 जगहों पर गो आश्रय स्थल है। सरकारी आंकड़ों में इनमें 3162 पशु रह रहे हैं। इनके चारे और अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को दी गई है। ठंड ने दस्तक दे दी है, लेकिन पशुओं को ठंड से बचाने के लिए इंतजाम नहीं किए गए हें। गो आश्रय स्थलों में टीन शेड तो हैं, लेकिन एक तरफ दीवार है तो उसके बाद पीलर है। ऐसे में स्थलों के अंदर हवा भी जाती है।
विज्ञापन

पौली ब्लॉक के गो आश्रय स्थल मझौरा में 71 पशु हैं। यहां पर दाना-भूसा तो है, लेकिन देखरेख के अभाव और ठंड से बचाव की व्यवस्था नहीं है। गो आश्रय स्थल बगही में 20 पशु हैं। कोहलवा में 21 तो किशनपुर में पशुओं की संख्या 45 है। उदहां में 21, खरचा में पशुओं की संख्या 46 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से तीन महीने से भूसा, दाना और मजदूरों के लिए रकम नहीं मिली है। पौली ब्लॉक के एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी ने बताया कि सभी गो आश्रय स्थलों के जिम्मेदारों को गोवंश को ठंड से बचाने के निर्देश दिए गए हैं।
...
भगौसा में बनेगा गो आश्रय स्थल
मेंहदावल ब्लॉक के भगौसा में पशु आश्रय स्थल बनाया जाएगा। इसके लिए शासन ने एक करोड़ 20 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। 50 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। कार्यदायी संस्था आरईडी के जरिए निर्माण कार्य कराया जाना है। इसमें 500 पशुओं के रखने की व्यवस्था होगी।

...
कोट
पशु आश्रय स्थलों में पशुओं को ठंड से बचाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए संचालकों को निर्देश दिए गए हैं। भगौसा में नया पशु आश्रय स्थल बनाया जाएगा।
-डॉ. संजय यादव, मुख्य पशु चिकत्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed