{"_id":"63c97e3721ea9c724357998f","slug":"covid-vaccination-start-from-21-jan-khalilabad-news-gkp4648466138-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 21 से लगेगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 21 से लगेगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 से लगेगा कोरोनारोधी टीका
- जिला अस्पताल और सभी सीएचसी पर होगी शुरूआत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में कोरोनारोधी टीका आ चुका है। 21 जनवरी से जिला अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य महकमा इसकी तैयारी में जुट गया है।
चीन में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिले में भी सतर्कता बरती जा रही है। जिले में पिछले आठ माह से कोरोनारोधी टीका नहीं था। इधर कोरोना को देखते हुए विभाग ने 90 हजार वायल की डिमांड शासन से की थी।
लोग वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों पर आ रहे थे पर वैक्सीन न होने के चलते वापस लौटते थे। जिसको देखते हुए बुुधवार की शाम को लखनऊ से 9,900 डोज कोविशील्ड मिला है। जिसे सुरक्षित कोल्ड चेन सेंटर में रखवा दिया गया।
विज्ञापन
21 जनवरी से टीकाकरण होना है। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी सांथा, सीएचसी बेलहर, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी हैंसर पर टीकाकरण कार्य का शुभारंभ होगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि सभी केंद्रों पर टीकाकरण का लक्ष्य तय कर दिया गया है। उसी के अनुरूप वैक्सीन भेजा जा रहा है। टीकाकरण का कार्य 21 जनवरी से शुरू हो जाएगा। जिसमें बूस्टर डोज के अलावा द्वितीय डोज भी लगाया जाएगा।