फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cousin's brother attempted rape, tried to kill maternal uncle

Sant Kabir Nagar News: रिश्ते के भाई ने रेप का प्रयास किया, मौसा को मारने की कोशिश की

Wed, 28 Feb 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 28 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Cousin's brother attempted rape, tried to kill maternal uncle
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से रेप करने में असफल हुआ युवक किशोरी के पिता के ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश किया। बाल बाल बचे किशोरी के पिता शोर मचाए तो पास पड़ोस के तमाम लोग उनके दरवाजे पर पहुंच गए। इसी बीच आरोपी युवक भाग निकला। किशोरी के पिता ने रिश्तेदारी में आए युवक के विरुद्ध छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पीड़ित पिता का आरोप है कि उनके साढू के बेटे का उनके घर पर बराबर आना-जाना था। सोमवार की रात 16 वर्षीय बेटी अपने बिस्तर पर सोई हुई थी। इसी बीच रिश्तेदारी में आया युवक बेटी के पास पहुंच गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। बेटी शोर मचाई तो पिता अपने बिस्तर से शोर मचाते हुए उठने लगे। इसी दौरान आरोपी युवक डब्बे में भरा पेट्रोल किशोरी के पिता के शरीर पर उडेल दिया। माचिस की तिल्ली जलाने वाला ही था कि शोर होने पर पास पड़ोस के तमाम लोग वहां पहुंच गए। इसी दौरान आरोपी युवक भाग निकला। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के देवनाथपुर गांव निवासी संदीप यादव के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed