फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   court news in crime

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर दो सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 28 May 2023 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
court news in crime
धनघटा। कोर्ट के आदेश पर महुली पुलिस ने रविवार को दो सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों पर घर में घुसकर मारने पीटने, गाली गलौज, जानमाल धमकी, सामान क्षतिग्रस्त करने की धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

न्यायालय को दी गई तहरीर में क्षेत्र के नीबाहोरील निवासी गुलाब चंद्र पुत्र राम भवन का कहना है कि वह धनघटा क्षेत्र के भोतहा बालू खदान के मैनेजर संतोष चतुर्वेदी को बालू लेने के लिए वर्ष 2020 में डेढ़ लाख रुपये दिए थे। पैसा देने के बाद काफी दिनों तक जब बालू नहीं पहुंचा। तो उसने तकादा शुरू किया। तब संतोष चतुर्वेदी ने डेढ़ लाख रुपये का चेक थमाया। चेक को बैंक में जमा किया तो वह बाउंस हो गया। मजबूरन उसने न्यायालय में संतोष चतुर्वेदी के खिलाफ 138 एनआई एक्ट का वाद दाखिल किया।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर विपक्षी नाराज चल रहा था। गुलाब चंद्र के अनुसार वह 29 मार्च की सुबह खेत से घर जा रहा था। इसी दौरान संतोष चतुर्वेदी चार पहिया लेकर पहुंचे और गाली देते हुए उसके ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया। किसी तरह वह जान बचाकर भाग गया। थोड़ी देर बाद संतोष चतुर्वेदी अपने भाई सुशील और दो अन्य नाम पता अज्ञात के साथ पहुंचे। दरवाजे पर गाली गलौज करने लगे। एतराज करने पर घर में घुसकर पिटाई कर दी। घरेलू उपयोग का सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। एसओ संतोष मिश्र ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर संतोष चतुर्वेदी, सुशील चतुर्वेदी पुत्र गण रणजीत चतुर्वेदी निवासी भिटहा व दो अन्य नाम पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed