{"_id":"663536aec5b49122e7001414","slug":"couple-fight-for-sterilization-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-113831-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नसबंदी कराने के लिए दंपती में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नसबंदी कराने के लिए दंपती में मारपीट
Sat, 04 May 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 04 May 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
- सीएचसी हैंसर का मामला, पुलिस पकड़कर थाने ले आई
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। सीएचसी हैंसर में शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थित खड़ी हो गई जब पति के साथ आई महिला ने नसबंदी कराने से मना कर दिया। दंपती के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसके चलते अस्पताल में भीड़ जुट गई। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपती ने पूछताछ शुरू की।
पूछताछ में पता चला कि धनघटा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की दूसरी शादी चार वर्ष पूर्व गोरखपुर जिले के गोला बाजार में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद महिला एक बच्चे की मां बन गई। पहली शादी से दो बच्चे थे। बताया जाता है कि व्यक्ति बाहर रहकर नौकरी करता था। इस बीच पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ अहमदाबाद चली गयी। वहां वह छह माह तक रही। पत्नी की हरकत से पति परेशान रहने लगा।
इस बीच जानकारी होने पर पति, पत्नी को अहमदाबाद से घर लाया। पत्नी के पेट में तीन माह का बच्चा पल रहा था। पति व पत्नी की आपसी सहमति के बाद बच्चे का गर्भपात करवा दिया गया। शुक्रवार को आपसी सहमति से पति अपनी पत्नी की नसबंदी कराने सीएचसी हैंसर पहुंचा। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर पत्नी नसबंदी कराने से इन्कार करने लगी। दोनों के बीच कहासुनी के बाद पति ने पत्नी की पिटाई करना शुरू कर दिया। पति की पिटाई से पत्नी को चोटें भी आई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने पति व पत्नी को पकड़कर थाने लायी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी।