फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Couple beaten with sticks, FIR registered against four

Sant Kabir Nagar News: दंपती की लाठी-डंडे से पिटाई, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 13 May 2026 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Couple beaten with sticks, FIR registered against four
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के गगनई बाबू गांव में शराब के नशे में धुत युवक के गाली-गलौज करने का विरोध करने पर आरोपियों ने दंपती को लाठी-डंडे और लोहे के पाइप से पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गगनई बाबू निवासी शांती देवी पत्नी दुर्विजय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ मई को शाम करीब 4:00 बजे अमरनाथ पुत्र ओमप्रकाश शराब पीकर उनके घर के पास गाली-गलौज कर रहा था। जब शांति देवी और उनके पति दुर्विजय ने मना किया तो अमरनाथ, ओमप्रकाश, उमा और लालमति समेत अन्य लोग लाठी और लोहे के पाइप लेकर आ गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर दंपती को गाली-गलौज देते हुए मारना-पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

हमले में दुर्विजय के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं, जबकि शांति देवी को भी चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने 12 मई को थाने पहुंचकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed