फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Counting personnel training

मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया

Fri, 11 Dec 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Fri, 11 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सामान्य निर्वाचन में 13 दिसंबर को नौ ब्लाकों के निर्धारित केंद्रों पर मतगणना कराई जाएगी। मतगणना सुबह सात बजे से शुरू होगी और सभी परिणाम आने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

 मतगणना को सकुशल संपंन कराने के लिए गुरुवार को हीरालाल राम निवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान मतगणना कार्मिकों को जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण का जिलाधिकारी डॉक्टर सरोज कुमार, मुख्य विकास अधिकारी लालजी यादव व पुलिस अधीक्षक बीपी श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

 प्रशिक्षण में 78 मतगणना कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए सीडीओ ने विभागाध्यक्षों को    निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीरालाल राम निवास स्नातकोत्तर महाविद्यायलय खलीलाबाद में मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। प्रशिक्षण में मतगणना कार्मिकों को निर्देश दिया गया कि मतपेटिका खोलने से पहले मतगणना एजेंटों को सील दिखा लें। इसके बाद मतपेटिका खोली जाए।
 गिनती के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए। सीडीओ लाल जी यादव ने बताया कि प्रशिक्षण में 13 मतगणना पर्यवेक्षक, सात मतगणना सहायक प्रथम, छह मतगणना सहायक द्वितीय, पांच मतगणना सहायक तृतीय व 22 मतगणना सहायक चतुर्थ अनुपस्थित पाए गए, जबकि पहली पाली के प्रशिक्षण में भी 25 मतगणना कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।

सीडीओ ने बताया कि अनुपस्थित मतगणना कार्मिकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए विभागों को लिखा गया है। मतगणना निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपंन कराने को प्रशासन कटिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed