फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Council teachers displayed art works

Sant Kabir Nagar News: परिषदीय शिक्षकों ने कला कृतियों का किया प्रदर्शन

Wed, 15 Mar 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 15 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Council teachers displayed art works
डायट कार्यालय पर में आयोजित कला उत्सव प्रतियोतिगा में लगे प्रदर्शनी का अवलोकन करते सीडीओ संत कु
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कला उत्सव का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में बुधवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देश पर कला उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी कला कृतियों का प्रदर्शन किया।
कला उत्सव में लगे प्रदर्शनी का अवलोकन सीडीओ संत कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि कला उत्सव के माध्यम से डायट ने एक सराहनीय कार्य किया है। इसी प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। इससे शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है। डायट के प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि संस्थान के जरिये शिक्षा के उत्थान के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इस तरह की प्रदर्शनी आगे भी लगेगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र त्रिपाठी ने अतिथियों का आभार ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि संस्थान के जरिये शिक्षोन्नयन में हम सभी एक-दूसरे के साथ चलते हुए जनपद को अग्रणी बनाएंगे। कार्यक्रम की संयोजिका कला प्रवक्ता तृप्ति श्रीवास्तव ने कहा कि निश्चित रूप से यह कला परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन की प्रक्रिया में सकारात्मक सहयोग प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कला प्रदर्शनी में पूजा निषाद, इंद्रमणि शर्मा, आद्या प्रसाद, राघवेंद्र प्रताप यादव, शामीन इकबाल, छाया जायसवाल, मंजू चौधरी, अंजली पांडेय आदि अध्यापकों की कृतियां प्रदर्शित हुईं। बालटशिक्षा, मधुबनी कला, जी20, कील से बनी प्रधानमंत्री का छवि चित्र, मिट्टी से निर्मित आकृतियां बनी-ठनी चित्र एवं अयोध्या का राम मंदिर दृश्य जैसे विभिन्न विषयों पर कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। इस दौरान बीएसए अतुल कुमार तिवारी, ओंकारनाथ मिश्रा, बीईओ अर्जुन प्रसाद, डॉ. जितेंद्र गुप्ता, डॉ. रोली श्रीवास्तव, डॉ. अराधना गोस्वामी, डॉ. मनीष मोहन श्रीवास्तव, संतोष कुमार मिश्र, सच्चिदानंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed