फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Council school children will also study traffic rules

Sant Kabir Nagar News: परिषदीय स्कूल के बच्चे भी पढ़ेंगे यातायात नियम के पाठ

Wed, 10 Apr 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 10 Apr 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Council school children will also study traffic rules
- स्कूलों की दीवारों पर लिखवाए जाएंगे यातायात के नियम, बताए जाएंगे इसके फायदे के नियम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलाें में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहें, इसके लिए विद्यालयों की दीवारों पर यातायात के सामान्य नियमाें को लिखा जाएगा, वहीं नियमाें का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। इसमे यातायात के चिन्हों व नियमों का पालन करने सहित अन्य जानकारी बच्चों को होगी।

जिले में 1247 परिषदीय स्कूल है। इसमे 805 प्राथमिक विद्यालय, 250 कंपोजिट विद्यालय और 192 उच्च प्राथमिक विद्यालय है। इन विद्यालयों में करीब एक लाख 28 हजार छात्र पंजीकृत है। विद्यालय आने वाले बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में अब प्राथमिक शिक्षा दी जाएगी। उन्हे यह संकल्प दिलाया जाएगा कि वह अपने अभिभावकां को भी इसके बारे में जागरूक करें। विद्यालयों के छात्र रैली भी निकालेंगे। यातायात सप्ताह, यातायात पखवारा और यातायात माह में स्कूलों के अंदर विभिन्न गतिविधियां और प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। नए शैक्षिक सत्र में स्कूलों में यातायात के पुलिस कर्मी भी विद्यालय में जाकर उन्हे इसके बारे में जागरूक करेंगे। इसके पीछे उद्देश्य है कि भले ही इन विद्यालयों में छात्र बाइक न चलाते हो और सड़क पर कम निकलते हो, लेकिन इनकी शुरूआत से ही इसकी शिक्षा दी जाएगी तो वह जब तक बाइक व अन्य साधन का उपयोग करेंगे तो उन्हें इसकी बेहतर जानकारी होगी। साथ वह घर में अभिभावकों को भी जागरूक करेंगे। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। स्कूल की दीवारों पर यातायात के नियम लिखवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed