फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cote commotion in the store selection

कोटे की दुकान के चयन में हंगामा

Sat, 09 Apr 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 09 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cote commotion in the store selection
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 सेमरियावां विकास खंड के ग्राम पंचायत बड़ेला में शनिवार को कोटे की दुकान के चयन को लेकर एडीओ पंचायत और ग्राम प्रधान की देखरेख में ग्राम सभा की खुली बैठक हुई। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिए। इससे कोटे का चयन नहीं हो सका। ग्रामीणों की मांग थी कि कोटे का चयन मतदान कराकर किया जाए। अगर मतदान नहीं कराया गया तो कोटे का चयन नहीं होने दिया जाएगा।   
विज्ञापन

 खंड विकास अधिकारी सेमरियावां के निर्देश पर एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी ने ग्राम पंचायत बड़ेला में  कोटेदार के चयन को लेकर खुली बैठक बुलाई थी। जिसमे प्रधान रामसागर चौधरी भी मौजूद थे। कोटे के चयन को लेकर एडीओ ने जब ग्रामीणों से हाथ उठाने को कहा तो कुछ लोगों ने हाथ उठाया और कुछ लोगों ने नहीं उठाया। इसके बाद एडीओ ने हाथ न उठाने का कारण पूछा। तो ग्रामीण योगेंद्र, अजय, भोला, रियाज, मनीराम, अनिल, रामभवन, धनुषधारी, जगराम, रामदयाल, लल्ला प्रसाद, विजय आदि ने कहा कि कोटे का चयन हाथ उठाकर नहीं होना चाहिए। इसके लिए मतदान कराया जाए। तो एडीओ पंचायत ने मना कर दिया।
विज्ञापन

जिसके बाद देेखते-देखते ही वहा पर हंगामा शुरू हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि अगर मतदान के माध्यम से कोटे का चयन नहीं कराया गया तो वे लोग बैठक का बहिष्कार करेंगे। हंगामे की सूचना किसी ने कांटे पुलिस चौकी को दे दी। मौके पर कांटे पुलिस चौकी के सिपाही पहुंच गए और मामले को शांत कराया। एडीओ पंचायत ने कहा कि हंगामे की वजह से कोटा चयन की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। अगली बैठक की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। इस अवसर पर राधिका देवी, नियामुल हक, अमर पाल, सुनील, दीनानाथ, राम प्रसाद, रामकरन समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed