{"_id":"57effc934f1c1bd31c573d10","slug":"correct-voter-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मतदाता सूची ठीक कराएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मतदाता सूची ठीक कराएं’
संतकबीरनगर (ब्यूरो)
Updated Sat, 01 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
डीएम की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सुरेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में एक जनवरी 2017 को अधिवर्णता वर्ष मानते हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल किया जाए।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के लिए मतदान स्थलों पर तैनात बीएलओ सूची को पूरा कराएं। इसके साथ ही सूची में नाम काटने, नाम में संशोधन करने तथा मतदाता को एक स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ पूरी कराई जाए। इसके लिए संबंधित फार्म मतदान स्थलों पर सभी सुपरवाइजर, सेक्टर अधिकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं का नाम मतदाता सूची में पुरूषों की अपेक्षा कम रहता है। इसलिए मतदाता सूची में लिंग भेद के अनुपात को ठीक करने के लिए ज्यादा से ज्यादा महिला वोटरों का नाम सूची में शामिल कराया जाए। इसके लिए महिला डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों का सहयोग लिया जाए। बीएलओ गांवों में जाकर नए मतदाता बनाने का पूर्ण प्रयास करें।
विज्ञापन
जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 1386 मतदेय स्थलों में से 123 स्थानों पर अभी रैम्प नहीं बना है। 151 स्थानों पर पानी की व्यवस्था नहीं है, जबकि 162 स्थानों पर शौचालय नहीं है। डीएम ने कमियां दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ लाल जी यादव, अपर जिलाधिकारी कमला प्रसाद यादव, एसडीएम राम अभिलाष, राम सजीवन, डीआईओएस एसके ओझा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।