फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Corporation's claims failed...could not get relief from power cuts

Sant Kabir Nagar News: निगम के दावे फेल...बिजली कटौती से नहीं मिल सकी राहत

Mon, 09 Dec 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 09 Dec 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Corporation's claims failed...could not get relief from power cuts
संतकबीरनगर। बिजली निगम दावा कर रहा है कि आपूर्ति में सुधार के लिए लगातार प्रयाए किए जा रहे हैं। इस दावे की पोल बिजली कटौती ने खोल दी है। स्थिति यह है कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ा दी है। सुबह पांच बजे बिजली गुल होने से पानी का संकट भी खड़ा हो रहा है। साथ ही लोकल फाॅल्ट की समस्या भी बनी हुई है।
विज्ञापन

निर्धारित शिड्यूल के मुताबिक शहर में ढाई घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में छह घंटे बिजली कटौती घाेषित है, लेकिन कटौती इससे कहीं ज्यादा हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में सुबह पांच बजे बिजली गुल हो जा रही है और आठ बजे आती है।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों को बिजली की जरूरत ज्यादा रहती है। बिजली न रहने से पानी का संकट खड़ा हो रहा है, जिससे बच्चों के लिए टिफिन तैयार कर स्कूल भेजने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह दस बजे फिर बिजली गुल हो रही तो शाम चार बजे के करीब बिजली आ रही है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दूसरी तरफ शहर में लोकल फाॅल्ट की समस्या के कारण बरदहिया, तितौवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में परेशानी बढ़ गई है।
धीमी गति से चल रहा तार और पोल बदलने का कार्य बिजली : आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए निगम शहर में पुराने, जर्जर तार, पोल बदलने और ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य करा रहा है, लेकिन कार्य की प्रगति काफी धीमी है। स्थिति यह है कि गोला बाजार, बैंक चौराहा आदि क्षेत्रों में अभी कार्य नहीं हुआ है।

साथ ही दो स्थानों पर विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया जाना है, इसके लिए जमीन ही अब तक नहीं मिल पाई है। ऐसे में अभी शहरवासियों को समस्याओं का निदान होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed