फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   corona positive died

कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की मौत

Thu, 01 Apr 2021 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
corona positive died
कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की मौत
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आया था इलाज कराने
इलाज के दौरान वृद्ध की मौत, एंटीजन जांच में निकला पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज कराने आए एक वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध एंटीजन जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पॉजिटिव मरीज की मृत्यु पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने वृद्ध के परिजन और इलाज करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का भी सैंपल लेकर जांच कराएगा। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव वृद्ध का कोरोना गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

बृहस्पतिवार की सुबह खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध को उल्टी-दस्त हो रही थी। उसे परिजन लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आए थे। चिकित्सकों ने वृद्ध का इलाज किया। इस दौरान चिकित्सकों ने वृद्ध की कोरोना की जांच कराई। एंटीजन जांच में वृद्ध कोरोना पॉजिटिव पाया गया। कुछ ही देर बार वृद्ध की मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन कोरोना सैंपल लेने वाली टीम भी पहुंच गई। एहतियातन मरीज का इलाज करने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया। अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि एक वृद्ध की मौत हुई है। अभी वह एंटीजन जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसका सैंपल लेकर एनटीपीसीआर जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। इसके साथ ही वृद्ध के परिजनों का भी सैंपल और इलाज करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि वृद्ध का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के अनुसार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed