फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Corona infected woman found, Kovid control room activated

Sant Kabir Nagar News: कोरोना संक्रमित महिला मिली, कोविड कंट्रोल रूम सक्रिय

Sun, 09 Apr 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 09 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Corona infected woman found, Kovid control room activated
संतकबीरनगर। जिले में कोरोना संक्रमित मिलने का क्रम जारी है। रविवार को एक और महिला कोरोना संक्रमित मिली। यह महिला सीएमओ के रसोईया के परिवार की सदस्य है। रसोईया की भी जांच हुई। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच हो गई है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कलेक्ट्रेट में कोविड कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन

खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने सीएचसी खलीलाबाद में कोरोना जांच कराई। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब जिले में पांच लोगों के संक्रमित मिलने के बाद कलेक्ट्रेट में कोविड कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई। रविवार को कर्मचारी कोविड कंट्रोल रूम में बैठे रहे। इसके साथ ही कोविड जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश सीएमओ ने दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि कोविड के कुल पांच मामले आए हैं। सभी का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट में कोविड कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। वहां पर कोई भी अपनी समस्या बता सकता है। उन्होंने कहा कि लोग मास्क जरूर लगाएं और भीड़भाड़ वाली जगहों पर शारीरिक दूरी का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed