{"_id":"6928923a1123a064a30ea0aa","slug":"cooperation-sought-from-political-parties-in-sir-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-141944-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राजनीतिक दलों से एसआईआर में मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राजनीतिक दलों से एसआईआर में मांगा सहयोग
Thu, 27 Nov 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा की गई। उन्होंने राजनीतिक दलों से एसआईआर में सहयोग करने की अपील की।
डीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण चल रहा है। उन्होंने कहा कि कार्य की प्रगति के लिए सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनाती हैं। एसआईआर में गुणवत्ता, समयबद्धता व प्रगति के लिए समस्त बूथों पर सहयोगी कार्मिक शिक्षक, पंचायत सहायक, लेखपाल के साथ मिलकर बूथ लेवल अधिकारी को मतदाताओं से प्रपत्र भरवाकर प्राप्त करते हुए बीएलओ एप से डिजिटाइजेशन के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने गणना प्रपत्र को भरने, डिजिटाइज करने के लिए बीडीओ व बीईओ को अपने अधीनस्थ स्टाफ की शिफ्टवार ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए ईओ नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्धारित समय में कार्य कराने एवं प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय प्रांगण, समस्त तहसील एवं नगर निकायों में मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरने एवं उक्त के संबंध में जानकारी दिए जाने के लिए हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय में काल सेन्टर स्थापित किया गया है जिसका टोल फ्री नंबर 1950 है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से इस कार्य में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी रामदरश, क्षेत्रीय संयोजक भाजपा धनंजय पाठक, जिला उपाध्यक्ष भाजपा आदित्य प्रताप यादव, जिला सचिव बसपा रामवृक्ष उर्फ राज पेंटर, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस सुनील पांडेय, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।