फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Convenience: Highway service lanes will soon be illuminated

सहूलियत : जल्द जगमग होंगी हाईवे की सर्विस लेन

Sun, 19 Apr 2026 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Convenience: Highway service lanes will soon be illuminated
सर्विस लेन पर लाइट लगाने के लिए गिराए गए खंभे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विसलेन पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए कार्य शुरू हो गया है। लाइटें लगने के बाद लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही अराजक तत्वों का भय भी दूर होगा। इसके साथ ही सर्विसलेन की सड़कों की दशा भी सुधारने का कार्य शुरू कराया गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर खलीलाबाद में तीन स्थानों पर ओवरब्रिज बनाया गया है। इसमें मड़या, मेंहदावल बाईपास, डीघा शामिल हैं। सर्विस लेन पर अभी तक पथ प्रकाश की व्यवस्था ठीक नहीं है। शाम होते ही सर्विसलेन पर अंधेरा छा जाता रहा है। इससे लोगों को जहां आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं अराजक तत्वों का भय भी बना रहता है। इस समस्या को दूर करने के लिए एनएचएआई ने सर्विसलेन पर एलईडी लाइटें लगाने की योजना तैयार की, जिस पर अमल शुरू हो गया है। मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज की सर्विसलेन पर पोल लगाकर एलईडी लाइटें लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही अन्य स्थानों पर भी एलईडी लाइटें लगाने की तैयारी है। इस क्षेत्र के निवासी प्रेम प्रकाश, राकेश कुमार आदि ने बताया कि सर्विसलेन पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। इससे आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। साथ ही दुर्घटना की आशंका भी रहती है, लेकिन अब एलईडी लाइटें लगने से अंधेरे से निजात मिलेगी और आने- जाने में होने वाली परेशानी भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed