{"_id":"677582a914cb668704021158","slug":"convenience-construction-of-ring-road-from-baghauli-to-manjhariatravel-will-be-easy-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-126437-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सहूिलयत ः बघौली से मंझरिया तक रिंग रोड का निर्माण...आसान होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सहूिलयत ः बघौली से मंझरिया तक रिंग रोड का निर्माण...आसान होगा सफर
Wed, 01 Jan 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
बालू शासन चौराहा यहां से निकलेगा रिंग रोड।
संतकबीरनगर। शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत चारों तरफ रिंग रोड बनाया जाना है। इसमें बालूशासन से जोरवा, एकमा होकर चकदही तक रिंग रोड की मंजूरी मिल चुकी है, जबकि भुवरियां से पायलपार तक रिंग रोड बनकर तैयार हो गया है।
अब बघौली से धौरहरा होकर मंझरिया तक और मंझरिया से बनकटवा होकर चकदही तक रिंग रोड बनाने की तैयारी की जा रही है। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर गोरखपुर जाने वाले वाहनों का सफर आसान होगा।
शहर को सेफ सिटी के रूप में विकसित करने के लिए प्रशासन सक्रिय है। शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए चारों तरफ रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव दिया गया था। इसमें से बालूशासन पुल से जोरवा, एकमा, दुधरा होते हुए चकदही तक रिंग रोड की मंजूरी मिल गई है। इस पर जल्द ही कार्य शुरू होने वाला है। इसके साथ ही बघौली से धौरहरा को जोड़ते हुए मंझरिया तक रिंग रोड बनाने का भी प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। इस रिंग रोड के बनने से गोरखपुर की तरफ से मेंहदावल की ओर आने-जाने वाले वाहन इससे होकर गुजरेंगे। बड़े वाहन शहर में प्रवेश किए बगैर निकल जाएंगे और जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।