{"_id":"674dfdfd1a67ca3e290a4fed","slug":"convenience-bus-station-will-soon-be-built-in-mirganj-rs-15-crore-released-from-the-government-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-124811-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहूलियत : मीरगंज मे जल्द बनेगा बस स्टेशन, शासन से 15 करोड़ रुपये जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहूलियत : मीरगंज मे जल्द बनेगा बस स्टेशन, शासन से 15 करोड़ रुपये जारी
Tue, 03 Dec 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के सृजन के बाद से ही लोग बस स्टेशन का इंतजार कर रहे थे। अब शासन ने इसकी सुधि ली है। मरीगंज में बस स्टेशन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। स्टेशन और डिपो की कार्यशाला के लिए 15 करोड़ रुपये शासन ने जारी कर दिए हैं। निर्माण के लिए प्राजेक्ट कारपोरेशन को कार्यदायी संस्था नामित कर दिया है। इससे यात्रियों को शहर के मेंहदावल बाईपास पर खुले आसमान तले बस का इंतजार करने से मुक्ति मिलेगी। वहीं रात में बस स्टेशन पर उतरने पर सुरक्षित रह सकेंगे।
वर्ष 1997 में जिले के सृजन के बाद से ही लोग परिवहन निगम के बस स्टेशन की मांग करते आ रहे थे। कई जगह जमीन देखी गई, लेकिन किसी न किसी कारण बस अड्डा बनाने की राह में पेच फंसा रहा। इस बीच प्रशासन ने नए सिरे से पहल की और मीरगंज के पास जमीन चिह्नित करने के बाद बस स्टेशन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। साथ ही जमीन को परिवहन निगम के नाम से खतौनी में दर्ज करा दिया था। इस पर शासन ने सहमति जताते हुए 15 करोड़ एक लाख 46 हजार रुपये आवंटित कर दिए हैं। मीरगंज में बस स्टेशन के साथ ही डिपो की कार्यशाला का भी निर्माण होगा, ताकि बस में किसी प्रकार की दिक्कत होने पर उसकी मरम्मत कराई जा सके।
निर्माण के लिए शासन ने प्राजेक्ट कारपोरेशन को कार्यदायी संस्था नामित कर दिया है।