{"_id":"66b3b19fc73bd2f42c000b91","slug":"controversy-over-driving-through-mehndawal-bypassfear-of-a-major-incident-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-118913-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल बाईपास से गाड़ी चलवाने के लिए विवाद...बड़ी घटना की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल बाईपास से गाड़ी चलवाने के लिए विवाद...बड़ी घटना की आशंका
Wed, 07 Aug 2024 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
- एक सप्ताह से दो पक्ष हो रहे आमने-सामने
- खलीलाबाद से लखनऊ के लिए गाड़ी चलवाने के लिए चल रहा विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के मेंहदावल बाईपास पर लखनऊ के लिए निजी गाड़ी चलवाने को लेकर आए दिन विवाद हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक सप्ताह से दो पक्ष आमने-सामने हो जा रहे हैं। इसे लेकर अधिकारी अगर नहीं चेते तो बड़ी घटना होने की संभावना जताई जा रही है।
मेंहदावल बाईपास से लखनऊ के लिए कई प्राइवेट वाहन चल रहे हैं। यहां से आने-जाने वाले यात्रियों को वाहन में बैठाने की होड़ वाहन संचालकों में रहता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक सप्ताह से तनावपूर्ण माहौल बन गया है। निजी वाहन संचालक दो गुटों में बंटे हैं। सुबह के समय गाड़ी लगवाने को लेकर आपस में होड़ मची रहती है। पूर्व में भी प्राइवेट वाहन संचालकों और परिवहन निगम कर्मियों से विवाद का मामला सामने आ चुका है। मामले में एक केस भी कोतवाली में दर्ज हुआ था। इसके बाद भी जिम्मेदार इसे लेकर गंभीर नहीं हुए।
इधर कुछ दिनों से दर्जनों की संख्या में दोनों गुटों के लोग मेंहदावल बाईपास पर पहुंचकर आमने-सामने हो रहे हैं, जो किसी बड़ी घटना को दावत दे रहा है।
मामला संज्ञान में आया है। इस तरह की खुलेआम अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस कठोरता से पेश आएगी।
- सुशील कुमार सिंह, एएसपी