{"_id":"66523751e2296d69b7010c44","slug":"control-room-at-some-places-booth-capturing-and-at-some-places-information-about-evm-malfunctioning-kept-coming-khalilabad-news-c-209-1-kld1003-115021-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम : कहीं बूथ कैप्चरिंग तो कहीं ईवीएम खराब की आती रही सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोल रूम : कहीं बूथ कैप्चरिंग तो कहीं ईवीएम खराब की आती रही सूचना
Sun, 26 May 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 26 May 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बना कंट्रोल रूम। संवाद
- डीएम कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम से दिनभर आती रहीं सूचनाए,
-ईवीएम खराब होने से भिटहा प्राथमिक विद्यालय में एक घंटा विलंब से शुरू हुआ मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम पल-पल की सूचनाओं से अपडेट होता रहा। मतदान के दौरान एक बूथ से कंट्रोल रूम पर बूथ कैप्चरिंग की सूचना मिली। अधिकारियों के पहुंचने पर सूचना गलत पाई गई। वहीं धनघटा के भिटहा के एक बूथ पर ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना मिली। अधिकारियों ने ईवीएम को ठीक कराया। करीब एक घंटे विलंब से मतदान शुरू हुआ। इसके अलावा विशुनपुर मेंहनिया में सड़क न बनने से नाराज मतदाताओं ने चुनाव बहिष्कार किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने मतदान किया। कंट्रोल रूम हर घंटे जनपद में मतदान प्रतिशत से भी अपडेट होता रहा।
मतदान के दौरान सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया गया था। जहां लगे कर्मचारी चुनाव से संबंधित सूचनाओं से अपडेट होकर अधिकारियों को अवगत कराते रहे। धनघटा के प्राथमिक विद्यालय भिटहा में ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना मिली। सुबह 8:15 बजे मतदान शुरू हुआ। वहीं बूथ नंबर 310 से बूथ कैप्चरिंग की सूचना मिली। अधिकारियों के तत्काल पहुंचने पर सूचना गलत पाई गई।
मतदान के दौरान सुबह 11 बजे प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर उर्फ मेहनिया से कंट्रोल रूम में सूचना आई की सड़क निर्माण न होने से नाराज मतदाताओं ने चुनाव बहिष्कार कर दिया। अधिकारियों के तत्काल पहुंचने और आश्वासन देने के बाद लोग मतदान करने को सहमत हुए। इसके अलावा कंट्रोल रूम से हर घंटे आलापुर, खजनी, खलीलाबाद और धनघटा में मतदान प्रतिशत से कंट्रोल रूम अपडेट होता रहा।