फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Contract workers will be sacked: DM

आपूर्ति में खलल डालने वाले संविदा कर्मी होंगे बर्खास्त : डीएम

Sat, 18 Mar 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 18 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Contract workers will be sacked: DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। डीएम संदीप कुमार और एसपी सत्यजीत गुप्ता ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में बिजली निगम के अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ बैठक की। डीएम ने आपूर्ति व्यवस्था में व्यवधान उत्नन्न करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी। ठेकेदारों को निर्देश दिए कि जो संविदा कर्मी काम में अड़चन डाल रहे हो, उन्हें चिह्नित करके सेवा से बर्खास्त कराएं। डीएम-एसपी ने कंट्रोल रूम पहुंच कर वहां आने वाली शिकायतों के संबंध में जानकारी हासिल की।
अधीक्षण अभियंता डीके लाल ने बताया कि जो संविदा कर्मी 80 की संख्या में काम करना बताए गए, वह हकीकत में सिर्फ 30-35 की संख्या में है। ठेकेदार से कहा कि ऐसे संविदा कर्मियों को चिह्नत करके काम पर लगाएं, जो गड़बड़ी ठीक करने की जानकारी रखते हों। एक्सईएन मेंहदावल सरोज कुमार ने ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था खराब होने की जानकारी दी। उसे ठीक कराए जाने के लिए ठेकदार से कर्मी भेजने की बात कहीं।
विज्ञापन

एक्सईएन खलीलाबाद दिव्य रंजन ने बताया कि शहर में बिजली व्यवस्था ठीक है, लेकिन औद्योगिक फीडर बंद होने से 11 इकाइयां प्रभावित हैं। इसे तत्काल ठीक कराया जाए। ऑक्सीजन प्लांट भी बंद होने की जानकारी दी जिसे डीएम के निर्देश के बाद 3:30 बजे ठीक करा दिया गया। एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि मुखलिसपुर, बखिरा और मेंहदावल के सात फीडर बंद है। जिसे ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खलीलाबाद डिविजन में कुल 28 फीडर है और उसमें से 19 फीडर ठीकठाक है। नौ फीडर में ब्रेक डाउन हो गया है। मेंहदावल डिविजन ग्रामीण में 25 फीडर है। जिसमें से सात फीडर सही है। जबकि 18 फीडर ब्रेक डाउन होने से सप्लाई बंद है। एडीएम ने कहा कि जहां कहीं गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है, वहां समस्या दूर कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed