फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Continuous rain brings down the mercury, brings relief from the heat and brings smiles to farmers' faces

Sant Kabir Nagar News: लगातार बारिश से लुढ़का पारा, गर्मी से राहत तो किसानों के चेहरे खिले

Mon, 06 Oct 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 06 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Continuous rain brings down the mercury, brings relief from the heat and brings smiles to farmers' faces
बारिश के बाद धान की फसल को मिली संजीवनी-संवाद
संतकबीरनगर। लगातार बारिश के चलते मौसम में नरमी आई है। तापमान नीचे आ गया है, जिससे जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है वहीं फसलों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हुई है। इससे किसानों की सिंचाई की चिंता भी दूर हो गई है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश हुई है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था, हालांकि रविवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है। तापमान में आई गिरावट के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

शहर के निवासी उमेश वर्मा, अमरदीप आदि ने कहा कि पिछले दिनों गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ रही थी, लेकिन लगातार बारिश होने से उमस भरी गर्मी से काफी हद तक राहत मिल गई है। दूसरी तरफ बारिश होने से किसानों को फसलों के सिंचाई की चिंता दूर हो गई है। जाते-जाते मानसून ने तरबतर कर दिया है। किसान राम फल, राधेश्याम चौरसिया आदि ने बताया कि पिछले कई दिनों से बारिश होने से फसलों के विकास में तेजी से वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छी बारिश होने से महंगे डीजल खरीदकर सिंचाई करने से मुक्ति मिल गई है। उम्मीद है कि इस बार फसल अच्छी होगी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि लगातार अच्छी बारिश होने से फसलों को काफी लाभ पहुंचा है। इस समय तेजी से धान की फसल में विकास हो रहा है। खेतों में अभी पानी लगा हुआ है। ऐसे में अब सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कोट
मानसून अंतिम चरण में है। जाते-जाते अच्छी बारिश हुई है। इससे फसलों को लाभ पहुंचा है। आने वाले दिनों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पैदावार भी अच्छी होगी।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed