फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Continued movement of laboratory assistants

प्रयोगशाला सहायकों का आंदोलन जारी

Sat, 14 May 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 14 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Continued movement of laboratory assistants
प्रयोगशाला सहायकों का आंदोलन जारी। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला सहायक ग्राम्य एसोसिएशन के आह्वान पर चलाए जा रहे आंदोलन के क्रम मेें शनिवार को कार्य बहिष्कार के अंतिम दिन सीएमओ दफ्तर प्रयोगशाला सहायकों ने दो घंटे कार्य  बहिष्कार किया, इसके बाद बैठक कर आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई। इस दौरान प्रयोगशाला सहायकों ने कहा कि जब तक वेतन विसंगति दूर करने के साथ ही प्रोन्नति नहीं दी जाती है तब तक चरणबद्ध ढंग से आंदोलन चलता रहेगा।    
विज्ञापन

प्रयोगशाला सहायक सुबह दस बजे सीएमओ दफ्तर पहुंचे और दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। बहिष्कार के अपराह्न साढ़े तीन बजे बैठक हुई, जिसे संगठन के अध्यक्ष सतीश चंद्र त्रिपाठी और महामंत्री जगदीश पांडेय ने सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि 18 मई को लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में होने वाले धरना में बड़ी संख्या में प्रयोगशाला सहायक प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धरना के माध्यम से संवर्ग की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की प्रयोगशालाओं को उपकरणों की आपूर्ति करने, अन्य संवर्गों की तरह प्रयोगशाला सहायक ग्राम्य के पदनाम से ग्राम्य शब्द हटाने आदि की भी मांग की जाएगी। बैठक में अयोध्या प्रसाद, अजय कुमार यादव, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, अभिनंदन मणि गौतम, उदय प्रताप, सीताशरण गुप्ता, जगदीश पांडेय, दयाराम, मृत्युंजय कुमार गुप्ता, देवानंद, राम नगीना यादव, बीके मिश्रा, शशिकांत, टीपी वर्मा आदि लोग शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed