फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Consumers upset due to power cut from city to village

शहर से गांव तक विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान

Tue, 30 Aug 2022 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Consumers upset due to power cut from city to village
शहर से गांव तक विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

-ग्रामीण क्षेत्रों में महज आठ से 10 घंटे मिल रही बिजली आपूर्ति
-लोकल फाल्ट की समस्या ने बढ़ाई मुसीबत
संतकबीरनगर। उमस भरी गर्मी के बीच शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती बढ़ गई है। इस कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लोकल फाल्ट की समस्या भी बनी हुई है। जिससे उपभोक्ताओं के दिन का चैन छिन गया है। साथ ही नींद में खलल पड़ रही है।
वर्तमान में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। लोगों को कूलर, पंखा से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन वर्तमान में अघोषित कटौती बढ़ गई है। शासन का निर्देश है कि जनपद मुख्यालय को 22 से 24 घंटे व ग्रामीण क्षेत्र को 18 से 20 घंटे बिजली की सप्लाई दी जाए, लेकिन कई दिनों से शहर से लेकर गांव तक बिजली की कटौती हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में महज आठ से 10 घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो रही है। जिस कारण पंखा, कूलर बेकार साबित हो रहे हैं। शहरी क्षेत्र में बिजली की आवाजाही बनी रहती है। कारण यह है कि लोकल फाल्ट के मामले बढ़ गए हैं। इससे नगर पालिका परिषद क्षेत्र में रहने वाले लोगों की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। साथ ही लोग गर्मी से जूझने के लिए मजबूर हैं। खलीलाबाद क्षेत्र के निवासी दिलीप कुमार, धर्मेद्र कुमार आदि ने कहा इस समय उमस भरी गर्मी पड़ रही है। बिजली कटौती होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की कि बिजली कटौती बंद हो तथा लोकल फाल्ट की समस्या से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में विद्युत वितरण निगम के अधिशाषी अभियंता दिव्य रंजन ने कहा कि बिजली की आपूर्ति बनाए रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लोकल फाल्ट की समस्या को दूर करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। इधर कुछ दिक्कतें आई है, लेकिन जल्द ही उपभोक्ताओं की समस्याएं दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed