{"_id":"65073d1f0c6c464c01021316","slug":"consumers-facing-electricity-crisis-problems-increased-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-3038-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिजली संकट से जूझ रहे उपभोक्ता, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिजली संकट से जूझ रहे उपभोक्ता, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
बनी हुई हैं लोकल फाल्ट व लो-वोल्टेज की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर से लेकर गांव तक बिजली का संकट बना हुआ है। इससे उपभोक्ताओं को उमसभरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। इसके साथ ही लोकल फाल्ट की समस्या बनी हुई है। ऐसे में उपभोक्ताओं को न तो दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात में भरपूर नींद मिल पा रही है।
शासन का निर्देश है कि जिला मुख्यालय का 24 घंटे, तहसील मुख्यालय को 21 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र का 18 घंटे की बिजली आपूर्ति दी जाए, लेकिन जिले में इसका पालन नहीं हो रहा है। ओवरलोड के चलते बिजली आपूर्ति बार- बार ट्रिप कर रही है, जिससे घंटों आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके साथ ही बिजली न रहने पर पानी का भी संकट खड़ा हो रहा है। पंखा, कूलर बेकार हो जा रहे हैं तो घरों की छतों पर लगी पानी की टंकियां सूख जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों का तो और बुरा हाल है। लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज के कारण उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। हालांकि विद्युत निगम का दावा है कि लोकल फाल्ट व लो वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि उपभोक्ता बिजली के संकट से परेशानी झेल रहे हैं। उपभोक्ता जितेंद्र कुमार, सुजीत आदि ने कहा कि बार- बार बिजली कट रही है, जिससे समस्या बनी हुई हैं। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता रणधीर कुमार ने कहा कि बिजली संकट दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जहां पर जरूरत है वहां पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाएं जा रहे हैं। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।