{"_id":"646ba8277a3157a44802fdce","slug":"consumer-visit-in-bank-khalilabad-news-c-7-1-177135-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आज से बदले जाएंगे गुलाबी नोट, भीड़ होने पर खुलेगा अलग काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आज से बदले जाएंगे गुलाबी नोट, भीड़ होने पर खुलेगा अलग काउंटर
Mon, 22 May 2023 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 22 May 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
बैंक चौराहे पर स्थित स्टेट बैंक में लगी उपभोक्ताओ की भीड़।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। दो हजार के नोट 30 सितंबर से चलन से बाहर हो जाएंगे। यह नोट 23 मई से बैंकों में बदले जाएंगे। इसको लेकर बैंकों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। अगर बैंक में नोट बदलने के लिए अधिक संख्या में लोग आते हैैैं तो उसके लिए अलग से काउंटर बनाया जाएगा। एक बार में दो हजार के 10 नोट ही बदले जाएंगे। खाते में जमा करने के लिए कोई लिमिट नहीं है, सिर्फ केवाईसी देना होगा।
दो हजार के नोट चलन से बाहर होने की घोषणा के बाद से ही लोगों की बेचैनी बढ़ गई। लोग बैंकों में नियम कानून जानने में जुटे हैं। हालांकि, बैंक 23 मई से गुलाबी नोट बदलना शुरू करेंगे। पिछली बार नोटबंदी में दुर्दशा झेल चुके लोग पहले ही समस्या को दूर कर लेना चाह रहे हैं। सरकार ने इस बार दो हजार के नोट बंद करने की घोषणा की तो ज्यादातर लोग यही सोचकर परेशान हो गए कि पता नहीं इस बार कैसे नियम रहेंगे, किस तरह से रकम जमा होगी।
दो हजार के नोट बंद होने से सबसे अधिक चिंतित बड़े व्यापारी और कारोबारी व ठेकेदार हैं। बैंक पहुंचने की होड़ में ज्यादातर वही लोग दिखे जिनके नाम से बैंकों में सीसी लिमिट और करंट खाते हैं। बीते दिन शहर के हर बैंक में 2000 के नोट चार से पांच लोग नोट जमा करने के लिए पहुंचे थे। इस बार की नोटबंदी साल 2016 जैसी नहीं है, लेकिन लोगों को पिछली परेशानियां भूलती नहीं है। इस बार 30 सितंबर तक नोट खाते में जमा कराया जा सकता है या बदला जा सकता है। 23 मई से 2000 के नोट को जमा करने के लिए बैंकों की तरफ से एक फार्मेट दिया जाएगा। उसे भरने के साथ ही पहचानपत्र भी देना होगा। यदि पहले खाते की केवाईसी नहीं हुई है तो उसे भी करानी होगी।
विज्ञापन
00000000000000000
दुकान पर दो हजार के नोट की आवक बढ़ी
ग्राहकों के जरिये खरीदे गए सामान के भुगतान में इस समय दो हजार के नोट की आवक ज्यादा है। इसके कारण बिक्री में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कोई भी ग्राहक दो हजार के नोट लेकर आना चाहता है, तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। एक नंबर से काम करने वालों के लिए कोई समस्या नहीं है चिंता दो नंबर से काम करने वालों को करना होगा। सरकार का फैसला सराहनीय है। इससे टेरर फंडिंग, काले कारोबार आदि पर रोक लगेगी।
-विवेक छापड़िया, कपड़ा व्यापारी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आसानी से बैंक में जमा कर सकेंगे
2000 के नोट इस समय दुकान पर आ रहे हैं, यदि कोई ग्राहक दो हजार रुपये के नोट लेकर आता है, तो भी उसका स्वागत है। 23 सितंबर तक यह नोट चलन में हैं। हम आसानी से इसे बैंक में जमा कर सकते हैं। सरकार ने दो हजार के नोट का संचलन बंद करने की घोषणा की है, वह सराहनीय है। इससे काला कारोबार करने वालों पर नकेल लगेगी।
-बनर्जी लाल अग्रहरि, व्यापारी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मध्यम वर्ग के लिए नहीं है परेशानी
मध्यम वर्ग के लोगों के लिए कोई परेशानी है, अगर किसी के पास दो हजार का नोट भी होगा तो वह कम मात्रा में ही होगा। इससे उसे बदलने में कोई परेशानी नहीं है। परेेेशानी बड़े उद्यमियों को है, जो लोग दो हजार के नोट को डंप किए होंगे। उन्हें बैंक का चक्कर लगाना होगा।
- दयानाथ त्रिपाठी, नागरिक
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कर्मियों को कोई परेशानी नहीं
सरकारी कर्मियों के लिए दो हजार के नोट बंदी से कोई परेशानी नहीं है। इतनी बड़ी नोट कम संख्या में ही उपलब्ध होती है। बैंक से वेतन निकालते समय जरूर दो हजार के नोट मिल जाते हैं। इसके साथ ही छोटे नोट ही अक्सर रहते हैं। जो नोट बचे भी हैं वह बैंक में बदल जाएंगे। सरकार ने इसके लिए लंबा समय निर्धारित कर दिया है।
-विनोद यादव, सरकारी कर्मचारी
0000000000000000
खाते में जमा करने की कोई लिमिट नहीं
पहले की तुलना में पिछले कुछ महीने से 2000 के नोट का सर्कुलेशन काफी कम हो गया है। आम आदमी के पास तो यह नोट गिनती के ही होंगे। वे अपने खाते में इसे आसानी से जमा कर सकते हैं। खाते में जमा करने के लिए कोई लिमिट तय नहीं है। पहले ही दिन कई लोगों ने नोट जमा भी किए। खाताधारकों का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। किसी को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
- नीलू पाल, शाखा प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, खलीलाबाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आज से बदले जाएंगे नोट
नोट बदलने की प्रक्रिया 23 मई से शुरू होगी। बैंकों में सामान्य दिन की तरह वह 30 सितंबर तक कभी भी 2000 रुपये के नोट अपने खाते में जमा कर सकते हैं या बदलवा सकते हैं। खाते केवाईसी से अपडेट होने चाहिए। नोट बदलवाने के लिए एक फार्मेट आ रहा है। साथ में केवाईसी देना होगा। इसके साथ ही दो हजार के 10 नोट से अधिक नहीं बदले जाएंगे, जबकि खाते में जमा करने की कोई लिमिट नहीं है। अगर नोट बदलने के लिए भीड़ लगती है तो अलग से काउंटर बनाएं जाएंगे।
- विवेक कुमार, शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, खलीलाबाद