फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   construction work

Sant Kabir Nagar News: रात के अंधेरे में चल रही मशीन, दिन के उजाले में मजदूर कर रहे काम

Sat, 17 Jun 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 17 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
construction work
विकास खंड हैसर बाजार के बंतवार में जेसीबी मशीन से खुदाया गया तालाब।संवाद
संतकबीरनगर। विकास खंड हैंसर बाजार में मनरेगा का काम मशीनों के हवाले हो गया है। यदि कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। अधिकतर गांवों में रात के अंधेरे में जेसीबी और लोडर से तालाब की खोदाई, चकरोड की पटाई का काम चल रहा है तो दिन के उजाले में चंद मजदूर फावड़े से निशान को मिटाने में लगे हुए हैं। इस तरह का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल तो हो ही रहा है, साथ ही यह मामला थाने से लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में भी पहुंचने लगा है।
विज्ञापन

बरसात न होने का भरपूर लाभ मिट्टी का कार्य कराकर ग्राम पंचायतों के प्रधान लेने में जुटे हैं। ग्राम पंचायत बंतवार में शुक्रवार की रात जेसीबी से तालाब की खोदाई कराए जाने का वीडियो शनिवार सुबह ही वायरल होने लगा। ग्रामीण बालमुकुंद आदि ने मोबाइल फोन के जरिये इसकी सूचना खंड विकास अधिकारी से लेकर मुख्य विकास अधिकारी को दी है। साथ ही संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर प्रार्थनापत्र देकर जांच के बाद कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत टाडा, डुहिया कला, सेमरी, बहराडाडी, औराडाड, सिरसी आदि गांव में जेसीबी से तालाब की खोदाई किए जाने की चर्चा आम है। ग्राम पंचायत खाजों में गोरखपुर के बारी गांव बनकटा निवासी मजदूरों से मनरेगा का काम कराए जाने के कारण महिला मेट और प्रधान पुत्र के बीच जमकर विवाद हुआ, जिसमें महिला मेट ने प्रधान पुत्र पर मारने पीटने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को इस मामले में पुलिस चौकी टाडा पर दोनों पक्षों के बीच पुलिस के सामने नोकझोंक भी हुई। इसके बावजूद शनिवार को बाहरी मजदूर ही ग्राम पंचायत के मैली में किए जा रहे तालाब की खोदाई का कार्य करते रहे। गांव वालों का कहना है कि सब जानकारी खंड विकास अधिकारी को दी जा रही है, लेकिन उनके जरिये कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे प्रधान निर्भय होकर मशीन से मनरेगा का कार्य कराकर मनरेगा गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

----------
कुछ गांव में मनरेगा के तहत होने वाले कार्य को मशीन से कराए जाने की शिकायत मिली है। इसकी जांच संबंधित तकनीकी सहायक से कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-महावीर सिंह, खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed