फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   construction work

Sant Kabir Nagar News: नाला निर्माण ने लगाया रास्ते पर ब्रेक, रोजी रोटी का भी बढ़ा संकट

Mon, 05 Jun 2023 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 05 Jun 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
construction work
मेंहदावल चौराहे पर सड़क पर बिखरी गिट्टी और दुकानो में जा रहा धुल।संवाद
संतकबीरनगर। जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए नगर पालिका परिषद खलीलाबाद ने समय माता मंदिर से बरदहिया तक 900 मीटर नाला निर्माण शुरू कराया है। इसके लिए सड़क की खोदाई कराई गई है, जिससे आवागमन पर ब्रेक लग गया है। इसके साथ ही उड़ रही धूल मुसीबत बन गई है और आसपास के दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

शहर में जलभराव बड़ी समस्या है। पिछले साल बरसात के मौसम में शहर में जबरदस्त जलभराव हो गया था, जिसके कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। स्थिति यह हो गई थी कि एक पखवाड़े तक डाक बंगला के सामने, गोलाबाजार, सरयू नहर काॅलोनी, अंसार टोला, बरई टोला सहित विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव बना रहा। बाद में प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद सड़क को काटकर जल निकासी करानी पड़ी थी। इसके बाद नगर पालिका ने मेंहदावल बाईपास से कलक्ट्रेट तक नाला का निर्माण कराया।
विज्ञापन

इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। ऐसे में शहर के समय माता मंदिर से बरदहिया तक करीब 900 मीटर नाला का निर्माण शुरू कराया गया है, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पर ब्रेक लग गया है। चूंकि बरदहिया जाने वाला यह मुख्य मार्ग है। किसी को कोतवाली जाना हो या बरदहिया बाजार होकर, मगहर, सहजनवां, गोरखपुर जाना हो तो पुरानी सब्जी मंडी या मेंहदावल बाईपास से घूमकर जाना पड़ रहा है। नाला निर्माण में तीन महीने का वक्त लगेगा, इस बीच में जिन व्यापारियों की दुकानें हैं उनकी दुकानदारी चौपट हो गई है। उन्हें रोजी रोटी की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000000000
उड़ रही धूल के चलते समस्या बढ़ी
समय माता मंदिर से लेकर बरदहिया बाजार तक नाला निर्माण कराए जाने के लिए खोदाई कराई गई है। यहां साइफन डाला जा रहा है। यहां धूल उड़ रही है, जिससे समय माता मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके साथ ही धूल आसपास के दुकानों में जा रही है, जिससे सामान खराब हो रहा है। इसको लेकर दुकानदार खासे परेशान हैं।
00000000000000000000000000000000
वर्तमान में नाला निर्माण हो रहा है। इससे आवागमन प्रभावित हो गया है। बरदहिया आदि स्थानों पर आने-जाने के लिए घूमकर आना-जाना पड़ रहा है। ऐसे में जल्द से जल्द नाला निर्माण कराया जाना चाहिए। निर्माण कार्य रात समय में कराया जाए, ताकि दिन में आवागमन के साथ लोगों का कारोबार प्रभावित न हो।
-संदीप कुमार, राहगीर
0000000000000000000000000000000
नाला निर्माण के लिए हुई खोदाई से काफी दिक्कत हो रही है। इस मार्ग पर आवागमन करीब-करीब ठप हो गया है, जिससे ग्राहक नहीं आ रहे हैं। ऐसे में नाला निर्माण दिन की बजाय रात में कराया जाना चाहिए।
-विकास गुप्ता, व्यापारी
000000000000000000000
जल निकासी के लिए नाला बनाया जाना ठीक है, लेकिन दिन में इसके कारण काफी दिक्कत हो रही है। धूल उड़कर दुकान में आ रही है, जिससे कारोबार मुश्किल हो गया है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
-चंदन कुमार, व्यापारी
000000000000000000000000000000
जल निकासी की समस्या के निदान के लिए नाला निर्माण कराया जा रहा है। प्रयास यह रहता है कि खोदाई उतनी ही कराई जाए, जो दिनभर में बन जाए। यह समस्या कुछ दिन ही रहने वाली है, इसके बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी।

-जगत जायसवाल, चेयरमैन खलीलाबाद
000000000000000000000000000000
नाले का निर्माण कराया जाना आवश्यक है। काम तेजी से कराया जा रहा है। पूरा प्रयास है कि जल्द से जल्द नाले का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाए। इसके साथ ही दुकानदारों को परेशानी न हो, इसके लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।
-विनय कुमार मिश्र, ईओ, नगर पालिका, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed