फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   construction work inspection

Sant Kabir Nagar News: एसपी ने थाना परिसर में शौचालय निर्माण का किया निरीक्षण

Sat, 24 Jun 2023 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
construction work inspection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेँहदावल। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने शुक्रवार को मेंहदावल थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई के साथ ही परिसर में महिलाओं के लिए बन रहे शौचालय की गुणवत्ता व मानक को परखा। साथ ही मानक अनुसार कार्य कराने का निर्देश दिया।
मेंहदावल थाना परिसर में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता पहुंचे। समाधान दिवस में बैठकर उन्होंने पीड़ितों की फरियाद सुनीं। उसके साथ ही थाना परिसर में साफ-सफाई स्वच्छता का निरीक्षण किया। कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव की व्यवस्था देखी तो वहीं थाना परिसर में महिला शौचालय के निर्माण में प्रयोग किए जा रहे मटेरियल को भी देखा। ईंट से लेकर जुड़ाई के लिए बनाए जा रहे मसाले की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह को निर्देशित किया कि मानक के अनुसार शौचालय निर्माण का कार्य होना चाहिए। मानक की अवहेलना न की जाए। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरीश भदौरिया, पीआरओ जितेंद्र यादव, एसएस आई राजेश दुबे, एसआई परवीन कुमार, कांस्टेबल अमित सिंह, नवतेज सिंह, बृजेश सिंह, विजय सिंह, आलोक मणि, रमेश यादव, भूपेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed