फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Construction of the road started after resolving the dispute

Sant Kabir Nagar News: विवाद का निस्तारण कर शुरू कराया सड़क का निर्माण

Mon, 09 Oct 2023 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Construction of the road started after resolving the dispute
फोटो सहित सदर विधायक की पहल पर राजी हुए लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र महुआर में काफी समय से विवाद के चलते सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने गांव में पहुंचकर लोगों से वार्ता की और विवाद का निस्तारण कराया। इसके साथ ही सड़क का निर्माण शुरू हो गया। महुआर गांव के लोग सड़क न होने से परेशानी झेल रहे थे। बरसात के मौसम में लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर विधायक ने गांव के लोगों को एक साथ बैठाया। तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो तथा अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों से विवाद के निस्तारण के लिए वार्ता की। आम सहमति से सभी लोग राजी हुए। इसके बाद विधायक ने जेसीबी लगवाया और सड़क का निर्माण शुरु करा दिया। विधायक ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से 10 गांवों के लोगों राहत मिलेगी। इस दौरान बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी, तहसीलदार जर्नादन, प्रधान सर्वेश, सतीश मौर्य, गोलू सिंह, गोविंद चौरसिया और सोनू गौड़ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed