फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Construction of Kavi Rangpal Auditorium hanging in the balance

Sant Kabir Nagar News: अधर में लटका कवि रंगपाल सभागार का निर्माण

Wed, 16 Oct 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 16 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Construction of Kavi Rangpal Auditorium hanging in the balance
- अगस्त 2022 से शुरु हुआ था निर्माण, एक साल हो जाना था पूरा
विज्ञापन

- कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते निर्माण रुका
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। नगर पंचायत हरिहरपुर में अगस्त 2022 से कवि रंगपाल के नाम से सभागार का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इसे अगस्त 2023 में पूरा हो जाना था, लेकिन कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते अब तक सभागार निर्माण कार्य अधर में लटका है।

पर्यटन विकास विभाग ने कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ को नगर पंचायत हरिहरपुर में कवि रंगपाल सभागार के निर्माण कार्य का जिम्मा सौंपा गया था। करीब एक करोड़ की लागत से बनने वाले कवि रंगपाल सभागार का निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार ने बीच में ही कार्य बंद कर दिया था। बीते साल अक्तूबर माह में यूपीसीएलडीएफ के एक्सईन ने जब ठेकेदार पर सख्ती दिखाई तब ठेकेदार ने दोबारा निर्माण कार्य शुरू कराया था, लेकिन ठेकेदार ने काम पूरा कराए बिना ही निर्माण कार्य ठप कर दिया।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था की लापरवाही का नतीजा रहा कि परिसर में अब तक शिलान्यास का पत्थर तक नहीं लग सका है। सभागार निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर नगर पंचायत हरिहरपुर के पूर्व चेयरमैन व पाल सेवा संस्थान के अध्यक्ष बृजेश पाल ने नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि कार्यदायी संस्था की मनमानी से सभागार का निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है। कहा कि सरकार, महान विभूतियों के गौरव को स्थापित करने का निरंतर प्रयास कर रही है। इन महान विभूतियों में कवि रंगपाल का भी स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि रंगपाल ने फाग की विधा को जीवंत कर पूर्वांचल की माटी को विदेशों तक प्रसिद्धि दिलाई थी, लेकिन कार्यदायी संस्था सरकार की योजनाओं पर पानी फेरते हुए लोगों की भावनाओं को आहत कर रही है। मुख्यमंत्री योगी से मामले की शिकायत करने की बात कही।
इस संबंध में डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि मामले में कार्यदायी संस्था से जानकारी ली जाएगी। जो भी कार्य अधूरे हैं उसे जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed