{"_id":"68110d9e6b8727c6000c6667","slug":"construction-of-government-inter-college-completed-but-operation-could-not-start-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-131863-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण पूरा, नहीं शुरू हो पाया संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण पूरा, नहीं शुरू हो पाया संचालन
Tue, 29 Apr 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। तहसील क्षेत्र के विकास खंड सांथा के मुसहरा ग्राम राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। स्थानीय लोग विद्यालय के संचालन की मांग नए सत्र से कर रहे हैं। विद्यालय का संचालन शुरू होने से दो दर्जन से अधिक गांव के बच्चों को सीधा फायदा मिलेगा। यह विद्यालय संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर की सरहद पर स्थित है।
वर्ष 2019-20 में सांथा के मुसहरा में राजकीय इंटर कॉलेज बनाने की मंजूरी शासन ने प्रदान की। लगभग चार करोड़ रुपये भवन निर्माण के लिए मंजूर हो गए थे। निविदा प्रक्रिया का पालन होने के बाद भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ। लगभग दो वर्ष तक निर्माण कार्य काफी सुस्त रहा। छत स्तर तक निर्माण कार्य भी नहीं पहुंच सका था। स्थानीय लोग निर्माण कार्य के लंबा खींचने की आशंका जाहिर कर रहे थे, लेकिन पिछले कुछ माह में तेजी से कार्य पूरा कराया गया। अब लगभग कार्य पूरा हो चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इंटर कॉलेज की मंजूरी मिलने के बाद लोगों में जल्द ही विद्यालय चालू होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन विद्यालय के निर्माण में पांच वर्ष लग गए। अब संचालन शुरू होना चाहिए।
उपजिलाधिकारी मेंहदावल संजीव कुमार राय ने बताया कि विद्यालय के संचालन के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा जाएगा।