{"_id":"65d794ace54e93cc74006d5e","slug":"construction-of-digha-gadsarpar-road-starts-there-will-be-convenience-in-traffic-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-110204-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीघा- गड़सरपार मार्ग का निर्माण शुरू, आवागमन में होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीघा- गड़सरपार मार्ग का निर्माण शुरू, आवागमन में होगी सहूलियत
Fri, 23 Feb 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के डीघा से गड़सरपार जाने वाला मार्ग काफी जर्जर हो गया है। जिसके कारण लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। अब इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जिससे इस मार्ग से होकर आने वाले लोगों की समस्या दूर होगी। इससे करीब 100 गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।
शहर के डीघा बाईपास से होकर गड़सर पार तक करीब चार किलोमीटर सड़क काफी पहले बनी है। वर्तमान में यह सड़क काफी जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह- जगह गड्ढे बन गए हैं। जिसके कारण इस मार्ग से आना-जाना मुश्किल हो गया है। आटो व ई-रिक्शा चालक इस मार्ग से होकर आने-जाने से कतराते थे। अब प्रशासन ने इस मार्ग की सुधि ली है। इस मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया गया है। सड़क पर गिट्टी डालने के साथ ही पिच करने का कार्य चल रहा है।
कार्य में लगे कर्मियों का कहना है कि एक सप्ताह में सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इस सड़क के बनने से गड़सरपार से डीघा होकर शहर में आने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। नेहिया खुर्द निवासी सुधीर सिंह, विजय बहादुर सिंह आदि ने कहा कि सड़क के निर्माण होने से इस मार्ग से होकर आना-जाना अब आसान हो जाएगा।