{"_id":"651c5d6ad9c4c8988f07e41b","slug":"construction-of-bhagwanpur-devakali-road-stalled-people-angry-khalilabad-news-c-7-1-gkp1014-325315-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भगवानपुर-देवकली मार्ग का निर्माण ठप, लोगों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भगवानपुर-देवकली मार्ग का निर्माण ठप, लोगों में नाराजगी
Tue, 03 Oct 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। भगवानपुर देवकली मार्ग का निर्माण शुरू हुआ तो क्षेत्रीय जनता में सड़क निर्माण को लेकर काफी उत्साह था। करीब एक किलोमीटर सड़क निर्माण के बाद ठेकेदार फरार हो गया। चार माह से सड़क निर्माण का कार्य ठप पड़ा है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों ने नाराजगी जताई है। वहीं, विधायक ने प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर सड़क निर्माण तत्काल शुरू करने को कहा है।
क्षेत्र में स्थित भगवानपुर देवकली मार्ग का निर्माण चार माह पूर्व शुरू हुआ। जब सड़क का निर्माण प्रारंभ हुआ क्षेत्रीय जनता ने राहत महसूस किया। करीब एक किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा हुआ और ठेकेदार फरार हो गया। तभी से सड़क निर्माण कार्य बंद है जिसको लेकर क्षेत्रीय जनता ने नाराजगी भी जताई। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मामले की शिकायत विधायक अनिल त्रिपाठी से की तो उन्होंने अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर उक्त सड़क निर्माण कार्य बंद होने पर नाराजगी जताने के साथ ही सड़क निर्माण की दिशा में कार्रवाई करने के साथ ही खुद अवगत कराने के लिए पत्र भी लिखा। विधायक के पत्र लिखने के बाद क्षेत्रीय जनता को सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद लोगों में जमी है।
विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्रीय लोगों ने भगवानपुर देवकली मार्ग का निर्माण कार्य बंद होने की जानकारी दी है। इसे गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर सड़क निर्माण की कवायद शुरू करने तथा कृत कार्रवाई से अवगत कराने का अनुरोध किया गया है। विधान सभा क्षेत्र के लोगों को बदहाल सड़कों की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है।