फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Construction of a bridge at Belhar's Sarauwa Ghat begins at a cost of Rs 13.5 crore.

Sant Kabir Nagar News: बेलहर के सरौवा घाट पर साढ़े 13 करोड़ से पुल का निर्माण शुरू

Fri, 23 Jan 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 23 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Construction of a bridge at Belhar's Sarauwa Ghat begins at a cost of Rs 13.5 crore.
बेलहर के सरौवा घाट पर पुल निर्माण का कार्य शुरू-संवाद
मेंहदावल। बेलहर विकास खंड के सरौवा घाट पर पक्के पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। रविवार को सेतु निगम के कर्मी सर्वे का कार्य करने पहुंचे। इसके अलावा गिट्टी सहित अन्य सामग्री मौके पर गिरा दी गई। क्रेन आदि तकनीकी यंत्र भी पहुंचा दिए गए हैं। पुल का निर्माण होने से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

लंबे समय से सरौवा घाट पर पुल निर्माण की मांग उठ रही थी। एक माह पूर्व शासन ने पुल निर्माण की मंजूरी प्रदान की थी। धन भी अवमुक्त कर दिया गया था। इससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली थी। अब पुल निर्माण का कार्य शुरू हो गया है तो इसके जल्द बनकर तैयार होने की उम्मीद जग गई है। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले कुछ माह में पुल बनकर तैयार हो जाएगा। इससे बेलहर व मेंहदावल क्षेत्र के पचास से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन की सहूलियत होगी। क्षेत्र के वेद दुबे, संजय आदि ने कहा कि पुल बनने से अब राहत मिलेगी। पहले लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। इससे निजात मिलेगी। उम्मीद है कि जल्द ही पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed