फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   construction meets of jail very low

जेल के निर्माण धीमी रफ्तार पर मिली

Thu, 04 Jul 2019 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
construction meets of jail very low
निर्माणाधीन जेल के निरीक्षण के दौरान जेल का नक्शा देखते नोड्ल अधिकारी ,डीएम,सीडीओं और अन्य। - फोटो : KHALILABAD
जेल के निर्माण धीमी रफ्तार पर मिली
विज्ञापन

नोडल अफसर ने नाराजगी जताते हुए समय से कार्य पूरा कर हैंडओवर का निर्देश दिया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर आए नोडल अफसर अजय सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन जिला जेल का निरीक्षण किया। निर्माण की गति धीमी मिलने पर तेज लाने की हिदायत दी और नियत समय में काम पूरा कर हैंडओवर किए जाने का निर्देश दिया।
सीडीओ बब्बन उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह नोडल अफसर व आवास आयुक्त अजय सिंह चौहान ने जिला मुख्यालय के निकट बन रहे जिला जेल का निरीक्षण किया। बताया गया कि जिला जेल का निर्माण रिवाइज स्टीमेट के आधार पर हो रहा है जिसे सितंबर तक पूर्ण करा लिया जाएगा। नोडल अफसर ने कार्यदाई संस्था को कार्य समाप्ति की तारीख पर अमल करने का निर्देश देते हुए कहा कि सितंबर से पहले सभी कार्य हर हाल में पूर्ण करा लें। वहीं मेंहदावल तहसील के निरीक्षण के दौरान पत्रावलियों के रखरखाव की जानकारी ली और संपूर्ण समाधान दिवस के रजिस्टर को भी देखा। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ग्राम न्यायालय की स्थापना के लिए ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

मैटर्निटी विंग को हैंडओवर कराएं
बुधवार रात करीब 10 बजे नोडल अफसर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में बने 100 बेड के मैटर्निटी विंग का भी निरीक्षण किया। बताया गया कि इस विंग के बगल में रास्ता नहीं होने के चलते अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं मिल पाई है। नोडल अफसर ने इस पर डीएम को वैकल्पिक उपाय करके भवन को जल्दी हैंडओवर कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed