Sant Kabir Nagar: महिला होमगार्ड से दुष्कर्म के आरोप में सिपाही पर मुकदमा, जांच शुरू
पीड़िता कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। उसका आरोप है कि पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही ने 29 जून की रात नौ बजे उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। सिपाही पर मारपीट करने और धमकी देने का भी आरोप है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के तीन दिन पूर्व महिला होमगार्ड से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सिपाही पर महिला से पहले भी जबरदस्ती करने का आरोप है। शनिवार को पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी सिपाही पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी गाजीपुर का मूल निवासी है।
पीड़िता कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। उसका आरोप है कि पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही ने 29 जून की रात नौ बजे उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। सिपाही पर मारपीट करने और धमकी देने का भी आरोप है।
पीड़िता ने रजिस्ट्री डाक से एसपी को भेजे प्रार्थनापत्र में कहा है कि सिपाही उसके साथ किसी तरह की अनहोनी कर सकता है। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी अभिषेक सिंह पर दुष्कर्म, पीटने, अपशब्द कहने और जानमाल की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। एसपी सोनम कुमार ने कहा कि पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा। जांच कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर सिपाही पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।