फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   congretulation poetri

Sant Kabir Nagar News: गीतिका श्री सम्मान से सम्मानित हुए कवि ईश्वर चंद जायसवाल

Tue, 20 Jun 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 20 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
congretulation poetri
मेंहदावल। नगर के सुप्रसिद्ध कवि तथा डॉ. सत्य नारायण आर्य पुस्तकालय के संस्थापक ईश्वर चंद्र जायसवाल (विद्या वाचस्पति) को मंगलवार को गीतिका दिवस पर गीतिका श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। देश की सर्वोच्च काव्य संस्था कवितालोक के जरिये आयोजित इस प्रतियोगिता में बहुत से लोगों ने गीतिका भेजी थी। उन में से 51 कवियों की गीतिका को चुना और सम्मानित किया गया, जिसमें नगर के वरिष्ठ कवि ईश्वर चंद्र जायसवाल भी शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का चयन ऑनलाइन किया गया है। बता दें कि यह प्रतियोगिता कविता लोक संस्थान के संस्थापक और अध्यक्ष ओम नीरव जी के जन्मदिन पर हर साल आयोजित की जाती है। एक माह पहले से ही गीतिका भेजी जाती है और निर्णायक मंडल के सदस्यों के जरिए सर्वोत्तम गीतिका को चुना जाता है। उनकी इस उपलब्धि पर नगर के कवि गिरिराज सिंह, राजेंद्र सिंह हंस, ब्रह्म नाथ पांडेय, अंबर बस्तवी, अजीत इलाहाबादी, रविकांत पांडेय, राजेश मृदुल, छेदी लाल वर्मा, मोहर नाथ मिश्रा, अनूप सिंह, योग शिक्षक सत्यम आदि बधाई दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed